Skip to main content

हिंदी के सम्मान से हिंदुस्तान बढ़ेगा...







(धर्मेश तिवारी)
कर के देखो सम्मान कि हिंदुस्तान बढ़ेगा
हाँ हिंदी के सम्मान से हिंदुस्तान बढ़ेगा
शुरुआत कराओ बच्चों की अ आ इ ई से
मजबूत अगर हो नीव तो घर में जान बढ़ेगा
हाँ, हिंदी के सम्मान से हिंदुस्तान बढ़ेगा...

गुड मॉर्निंग अच्छा है देखो तो प्रणाम बोलकर
जो प्यार नहीं पाया होगा वो प्यार बढ़ेगा
डीनर की बजाय इस्तेमाल हो गर भोजन का
वादा है यह कि, घर में खाने का मीठास बढ़ेगा
हाँ, हिंदी के सम्मान से हिंदुस्तान बढ़ेगा...

हिंदी से ही पहचान नहीं है अंग्रेजी से
जो खोया है पहचान वही पहचान बढ़ेगा
है गूंज सुनाई देती इसकी अब दूर देशों में
दिनचर्या में इसे लाओ कि, इसका विस्तार बढ़ेगा
हाँ, हिंदी के सम्मान से हिंदुस्तान बढ़ेगा...

सर में भी है सम्मान पर श्रीमान इससे बेहतर
इसको अपनाने से खुद सबका ज्ञान बढ़ेगा
हाउ आर यू अच्छा है अगर ये हिंदी में हो
ऐसा करके देखो हर इंसा का मान बढ़ेगा
हाँ, हिंदी के सम्मान से हिंदुस्तान बढ़ेगा...

गर रखना जिंदा है हिंदी को हिंदुस्तान में
हिंदी में ही खाना, चलना और सोना होगा
इजी भी है आसान भी है अपनाकर तो देखो
अरे इससे सिर्फ कल्चर ही नहीं
हमसब की संस्कृति का मान बढ़ेगा
हाँ, हिंदी के सम्मान से हिंदुस्तान बढ़ेगा...

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पहले चलना तो सीखो बहन की तरह……………..

शाम की सुहानी हवा से मन में शांति पाने के लिए गेट के बाहर वाली चाय की छोटी सी दुकान पर जैसे ही पहुंचा और अभी दुकानदार को चाय के लिए बोलते हुए जैसे ही बैठने की कोशिश कर ही रहा था की अचानक ही रोड पर एक तेज़ रफ़्तार से बाइक जाने की आवाज़ सुनाई पड़ी मैंने मुड कर तुरंत देखा की वो बइक किसी स्कूटी का पीछा कर रही थी और कुछ दूर आगे जाने पर दोनों गाड़ियाँ रुक गई फिर कुछ तेज़ आवाज़ में बात होने लगी अब आवाज़ सुन आस पास के तथा आने जाने वाले लोग इक्कठा होने लगे अब चूकी लड़की और लड़कों की बात थी तो मेरे साथ कुछ और लोग जो दुकान पर बैठे थे हम सब आगे उधर की ओर बढे! तब तक गंगाराम का मोबाइल बजा और वो किसी से बात करने लगा, क्या सोच रहे है गंगाराम कौन है अरे ये तो मेरा बहुत ही पुराना मित्र है और कल अचानक ही बहुत दिनों के बाद मिल गया फिर हमलोग बगल में एक चाय की दुकान पर बैठ कर चाय की चुस्की लेने के साथ-साथ एक दुसरे का हाल चाल पूछने लगे! गंगाराम के हाथ में अख़बार था जिसमे एक न्यूज़ पर गंगाराम अचानक ही हँसते हुए ये कहानी मुझसे कहने लगा था! अब चुकी कहानी अभी अधूरी थी तो फोने रखते ही मैंने उससे कहा की हाँ गं...

अदभुत सम्मोहन

एक यात्रा... दिन के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहे सूर्यदेव की मानो कमजोर हो चुकी किरणें अगले दिन एक बार फिर से मिलने के वादे के साथ विदा लेते हुए सबके दर्शन को आतुर चन्द्रमा का स्वागत करने को बेताब दिख रही थीं कि अचानक ट्रेन के रुकने का एहसास हुआ और प्लेटफार्म की गूंजती आवाज कानों में दस्तक देनें लगी। जगह जानने की उत्सुकता जागी और नजरें चारो तरफ तैरने लगीं, लेकिन अफसोस कि दूर-दूर तक प्लेटफार्म पर नेम प्लेट नजर नहीं आया, इसलिए स्थान स्पष्ट नहीं हो सका कि हम कहां पर हैं। खैर कुछ देर भी नहीं बीते होंगे कि ट्रेन के पहिए घूमने लगे और मैं जगह जानने की उत्सुक्ता लिए प्लेटफार्म की ओर खिड़की के बगल में बैठे परिवार से पूछ बैठा कि अभी कौन सा स्टेशन निकला है और इस समय हम कहां पर हैं?  दूसरी ओर से चंद पलों के बाद कमजोर हो चुकी आवाज में दम भरने का एहशास कराती मानो मिर्ची का तड़का लगा हो कुछ ऐसे ही अंदाज में एक आवाज मेरे कानों तक पहुंची मानिकपुर। यह लड़खड़ाती लेकिन कड़क आवाज दरअसल उस बूढ़ी मां की थी जो एक महिला शायद उनकी बहु हो तथा एक ऐसे नटखट लगभग दो वर्ष के बच्चे शायद उनका पोता हो के साथ सफर कर...

तकनीक और इंसान

हर देश को आगे बढ़ाने में उस देश के द्वरा अपनाई गयी नयी-नयी तकनीकों का रोल हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। दरअसल यह तकनीक ही ऐसी ताकत है जो विश्व में किसी भी मुल्क को एक अलग पहचान देने में मददगार होती है। आज जितने भी मुल्क विकसित राष्ट्र की श्रेणी में गिने जाते है वो सिर्फ अपनी-अपनी तकनीक के बलबूते पर ही। यह रोज देखा जाता है की किस तरह एक देश दूसरे देश के किसी नए अविष्कार के बाद उससे भी बड़ा खोज कर बैठता है और दुनिया को अपनी मज़बूत पहचान दिखाने की हर सम्भव कोशिश करता है। आज हर देश अपनी मजबूती में कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है और शायद इसी लिए हर रोज नए-नए अविष्कार होना विश्व में अब एक आम बात हो गयी है। विश्व के विभिन्न प्रमुख देशों के बीच भारत ने भी अपने आपको आज तकनीक के क्षेत्र में उपलब्धियों के दिवार को खड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। बहुत ही तेज़ी के साथ तकनीक के क्षेत्र में तरक्की की है हमने और दुनिया को दिखा दिया है कि, हम हर हाल में किसी भी ताकत को टक्कर देने में सक्षम हैं। आज भारत ने परमाणु ताकत से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अविष्कार कर अपने को मजबूत करने की भरपूर कोशि...