Skip to main content

जश्न की रात- बेदर्द निगाहें, बच गई तो फिर मिलूंगी...

चलो पिछले वर्ष तो बच गए हम, अब आगे...............। आगे क्या, ईश्वर की मर्जी। इस बेरहम दौर में कब और किस दिन किसका नम्बर आ जाये कौन जाने? इसे अपनी लम्बी उम्र मानें या फिर ईश्वर की असीम कृपा जिसकी बदौलत एक वर्ष और हम सभी एक दूसरे से मिल पाए। अरी पगली, प्रभु की कृपा ही तो है कि जीवन में अबतक किसी मांस प्रिय सज्जन की निगाह हमारे ऊपर नहीं पड़ी और पूरे वर्ष अनेकों मौकों पर चहुँओर घूमती कातिलाना निगाहों से बचते रहे हम। वैसे एक दिन तो किसी न किसी के थाली की शोभा बढ़ाने के लिए उसका आहार बनना ही है हमें फिर, घबराना क्या.............? सही कहते हो जी, अब कब कौन अपने वर्ष की शुरुआत हमारे अंत से करे कौन जाने? आज और अबतक गला बचा है तो इसलिए, आज ही हमारे तरफ से तुम सभी और इस धरती पर विचरण करने वाले असंख्य जीवों को नए वर्ष की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। हाँ, आने वाली जश्न की रात और बेदर्द निगाहों से बच पाई तो फिर मिलेंगे...........।
कुछ ऐसी ही बातें शायद उस कुनबे के मालिक और मालकिन आपस में कर रहे थे जिन्होंने बच्चों, मित्रों और अपने रिश्तेदारों सहित पिछले 31 दिसम्बर की रात घबराहट के साथ बमुश्किल पार करके नए वर्ष का सूरज देखा होगा। नटखट और मासूम इधर-उधर कूदते-खेलते अपने प्यारे बच्चों को प्यास भरी नजरों से देखते व उनपर हाथ फेरकर अपनी ममता को उड़ेलते हुए आपस में बात करते वक्त उस जोड़े के चेहरे से घबराहट के साथ एक सुकून साफ झलक रहा था, जो यह बताने के लिए काफी था कि हर इंसान की भांति यह कुनबा भी पिछले 1 जनवरी को हैप्पी न्यू ईयर बोल कर गर्म जोशी के साथ एक दूसरे के गले मिला होगा और आज फिर पूरी उम्मीद के साथ अगले वर्ष की तैयारी में है। लेकिन यह क्या? एक तरफ तो यहां इस कुनबे में एक जनवरी को उगने वाले सूरज के दीदार की ललक थी, तो दूसरी तरफ 31 दिसम्बर की जश्न की रात को सोच कर ही अचानक पूरा परिवार सहमा हुआ सा प्रतीत होता था। ऐसी स्थिति में पूरे वर्ष अपने को बचते-बचाते वर्ष के अंतिम क्षण में  इंसानों के लिए इन बेजुबानों के हलक से उनके घबराहट भरे शब्द मानो बाहर ही नहीं आ पा रहे थे। बावजूद इसके, वर्ष के अंतिम क्षणों में यह कुनबा एक दूसरे को समझाने और उनका मनोबल बढ़ाने में कोई कसर छोड़ता नहीं दिखाई पड़ रहा था।
दरअसल हर वर्ष की भांति एक तरफ फिर वर्तमान वर्ष यानी 2019 अपने अंतिम चरण में है तो दूसरी तरफ, आगंतुक वर्ष 2020 की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। और हो भी क्यों न? अब इसमें महज कुछ गिने चुने दिन ही तो शेष बचें हैं। ऐसे में जिस गति से इस वर्ष का अंतिम क्षण  अपने अंत की ओर तेजी से बढ़ रहा है ठीक उसकी दुगनी गति से नए वर्ष के आगमन को लेकर सबकी धड़कने तेज होती जा रही हैं। ऐसा होना स्वाभाविक भी है क्योंकि, नए वर्ष के स्वागत की तैयारी में अधिकतर जीव कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सभी एक-दूसरे को उसके पहले बधाई और शुभकामनाएं देने की तैयारी में अग्रसर तो रहते ही हैं, पुराने वर्ष की उथल-पुथल भरी राह के बाद मिलने वाले नए रास्ते पर हर कोई अपने तरीके और गर्मजोशी के साथ उस पर कदम रखने और चलने को आतुर होता है।
हकीकत यह भी है कि, इस भिन्नता भरे समाज में सबके अपने तरीके हैं। कोई अपनी खुशी में किसी की जान से खिलवाड़ करने से नहीं हिचकता तो कोई, किसी की जान को बचा कर अपने लिए खुशी तलाश लेता है। एक तरफ कोई अपनो से हैपी न्यू ईयर बोलता है मिली हुई उस खुशी के साथ जो उसने किसी जीव को उसके अपनो के बीच से बिछड़ा कर अर्जित किया है तो वहीं दूसरी तरफ कोई, किसी जीव को दाना खिलाने और उसके सहलाने से मिली संतुष्टि के साथ उन्हीं से हैपी न्यू ईयर बोल कर नए वर्ष की शुरुआत करता है। ऐसे में इस मौके पर इस कुनबे की मीटिंग और हरकतें देख कर सहसा ही ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जानवर भी एक दूसरे से मोह और प्यार शायद उतना ही रखते हैं जितना कि, हम इंसान अपने और अपनों के लिए। अब यदि ऐसा है तो, जितना कष्ट हमें चोट लगने पर या हमारे किसी अपने के हमसे बिछड़ने पर होता है उतना ही शायद उन्हें भी, क्यों...?

Comments

  1. Hard Rock Casino Hotel and Spa, Las Vegas, NV - Mapyro
    Find the cheapest and quickest ways to get from Hard Rock Casino 경상남도 출장안마 Hotel and Spa, Las Vegas to Hard Rock 양주 출장마사지 Casino Hotel and Spa, 평택 출장안마 Las 제주 출장마사지 Vegas, NV, 동두천 출장샵 89109.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पहले चलना तो सीखो बहन की तरह……………..

शाम की सुहानी हवा से मन में शांति पाने के लिए गेट के बाहर वाली चाय की छोटी सी दुकान पर जैसे ही पहुंचा और अभी दुकानदार को चाय के लिए बोलते हुए जैसे ही बैठने की कोशिश कर ही रहा था की अचानक ही रोड पर एक तेज़ रफ़्तार से बाइक जाने की आवाज़ सुनाई पड़ी मैंने मुड कर तुरंत देखा की वो बइक किसी स्कूटी का पीछा कर रही थी और कुछ दूर आगे जाने पर दोनों गाड़ियाँ रुक गई फिर कुछ तेज़ आवाज़ में बात होने लगी अब आवाज़ सुन आस पास के तथा आने जाने वाले लोग इक्कठा होने लगे अब चूकी लड़की और लड़कों की बात थी तो मेरे साथ कुछ और लोग जो दुकान पर बैठे थे हम सब आगे उधर की ओर बढे! तब तक गंगाराम का मोबाइल बजा और वो किसी से बात करने लगा, क्या सोच रहे है गंगाराम कौन है अरे ये तो मेरा बहुत ही पुराना मित्र है और कल अचानक ही बहुत दिनों के बाद मिल गया फिर हमलोग बगल में एक चाय की दुकान पर बैठ कर चाय की चुस्की लेने के साथ-साथ एक दुसरे का हाल चाल पूछने लगे! गंगाराम के हाथ में अख़बार था जिसमे एक न्यूज़ पर गंगाराम अचानक ही हँसते हुए ये कहानी मुझसे कहने लगा था! अब चुकी कहानी अभी अधूरी थी तो फोने रखते ही मैंने उससे कहा की हाँ गं...

...और पूरी रात जगता रहा

तेज़ रफ़्तार से चल रही जीवन रूपी गाड़ी में से दस मिनट का समय निकाल पाना आसान होते हुए भी काफी मुश्किल सा नज़र आता है। वही पुरानी घिसी पिटी रोज की दिनचर्या...............सुबह-सुबह गायत्री मंत्र वाले अलार्म टोन के साथ एक खूबसूरत दिन की चाहत में आँखों का खुलना, जल्दी-जल्दी महत्वपूर्ण आवश्यक्ताओं को पूरा करते हुए समय से पांच मिनट पहले पहुचने का टार्गेट लिए निर्धारित समय पर ही आफिस में घुसना और फिर एक गिलास सादे पानी के साथ जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपने कार्य में लग जाना। कार्य के दौरान कभी बोस की सुनना तो कभी झल्लाए दिमाग से जूनियरों को सुनाना, फिर शाम को जल्दी घर पहुँचाने की मन में लालसा लिए लेट हो जाना और रात में देर से सोना..............। रविवार का दिन होने के कारण देर तक बिस्तर पर लेटे रवि के दिमाग में ये सारी बातें काफी देर से घूम रहीं थी। मन उबा तो सोचा कि क्यों न दो चार दिन की छुट्टी लेकर कहीं घूम आने का प्रोग्राम बनाया जाय। दिमाग और मन के साथ काफी मशक्कत करने और फिर बाद में दोनों को मनाते हुए वह इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि क्यों न शिवानंद के घर ही चलूँ, खर्च भी कम होगा ...

तकनीक और इंसान

हर देश को आगे बढ़ाने में उस देश के द्वरा अपनाई गयी नयी-नयी तकनीकों का रोल हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। दरअसल यह तकनीक ही ऐसी ताकत है जो विश्व में किसी भी मुल्क को एक अलग पहचान देने में मददगार होती है। आज जितने भी मुल्क विकसित राष्ट्र की श्रेणी में गिने जाते है वो सिर्फ अपनी-अपनी तकनीक के बलबूते पर ही। यह रोज देखा जाता है की किस तरह एक देश दूसरे देश के किसी नए अविष्कार के बाद उससे भी बड़ा खोज कर बैठता है और दुनिया को अपनी मज़बूत पहचान दिखाने की हर सम्भव कोशिश करता है। आज हर देश अपनी मजबूती में कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है और शायद इसी लिए हर रोज नए-नए अविष्कार होना विश्व में अब एक आम बात हो गयी है। विश्व के विभिन्न प्रमुख देशों के बीच भारत ने भी अपने आपको आज तकनीक के क्षेत्र में उपलब्धियों के दिवार को खड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। बहुत ही तेज़ी के साथ तकनीक के क्षेत्र में तरक्की की है हमने और दुनिया को दिखा दिया है कि, हम हर हाल में किसी भी ताकत को टक्कर देने में सक्षम हैं। आज भारत ने परमाणु ताकत से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अविष्कार कर अपने को मजबूत करने की भरपूर कोशि...